Follow Us:

हिमाचल की नेहा ने जीता मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब

नवनीत बत्ता |

बिलासपुर के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। शिमला में आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2018 प्रतियोगिता में नेहा चौधरी को  मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। गरीबी और भूखमरी थीम पर आधारित मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स प्रतियोगिता में नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके लिए उन्हें मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब मिला। नेहा मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स के खिताब से एक कदम पीछे रह गई।

मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का खिताब साउथ अफ्रीका की सौम्य इब्राहिम ने अपने नाम किया। मिस नेहा चौधरी दूसरे नंबर पर रहते हुए मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड बनी। प्रतियोगिता के दौरान नेहा ने मार्मिक नाटक भी प्रस्तुत किया। जिसे देख उपस्थित सभी भावुक हो गए। नेहा ने कैटवॉक पर भी खूब तालियां बटोरी।

वहीं नेहा चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का खिताब हासिल न करने की उन्हें थोड़ी मायूसी है लेकिन मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद वह बेहद खुश है। प्रतियोगिता में वालीबुड अभिनेत्री सोनल मोंटारियो ने जज की भूमिका निभाई। नेहा ने अमन गांधी फिल्म प्रोडेक्शन का आभार प्रकट किया है।

नेहा का कहना है कि इनके माध्यम से हिमाचल की बेटी को अंतरराष्ट्रीय मॉडल के समक्ष मॉडल के रूप में पहचान मिली है। इससे हिमाचल की पहचान विदेशों में भी होने लगी है।

गौर रहे कि नेहा चौधरी द हिमालय ब्यूटी वर्ष 2017 का खिताब, मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का आवार्ड भी जीता चुकी है। वहां से नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ था। इसमें नेहा ने मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है।