Follow Us:

कांगड़ा में कांग्रेस को खली GS बाली की कमी, RS बाली को नेतृत्व देने की कही बात

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला में हुई कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व. जीएस बाली को याद किया। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक में कहा कि आज कांगड़ा जिला के एक वरिष्ठ नेता हमारे बीच नहीं हैं। वे कांगड़ा जिला की ताकत थे जिनके दम पर कांग्रेस आगे बढ़ती थी। वे हमेशा जनता की लड़ाई के लिए सड़क पर रहते थे और जनता की सेवा में ही उनकी सेहत बिगड़ गई। उनकी कमी हमेशा पार्टी को खलेगी।

पूर्व मंत्री चंदर कुमार ने कहा कि वे कभी गाड़ी में तो कभी सड़कों पर हर समय दौड़े रहते थे। जीएस बाली कांगड़ा के बब्बर शेर थे जो हर दम ऑन ड्यूटी रहते थे। जिस तरह जीएस बाली ने जनता को प्यार दिया, उसी तरह कांगड़ा को सम्मान भी दिलाया। आखिरी वक़्त में जनता ने भी बब्बर शेर की तरह उन्हें अंतिम विदाई दी। आज वे हमारे बीच नहीं हैं जिसका पार्टी और कई लोगों को नुकसान है।

RS बाली को दिया जाए नेतृत्व

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि उनकी जगह अब उनके बेटे और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली को नगरोटा बगवां का नेतृत्व मिलना चाहिए। पिता के नक्शे क़दम पर आरएस बाली कांगड़ा को आगे लेकर जाएंगे। वे राष्ट्रीय स्तर पर काफी एक्टिव हैं और वे अपने पिता की तरह ही जनता की सेवा करेंगे।

ग़ौरतलब है कि धर्मशाला में आज संगठनात्मक चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में दीपा दास मुंशी, विप्लव ठाकुर सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया जिसमें कांगड़ा फतह करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान सदस्यता अभियान पर भी बल दिया गया।