Follow Us:

पंजाब चुनाव में AAP की आंधी, CM कैंडिडेट बोले- अब फर्ज निभाने की जिम्मेदारी मेरी

डेस्क |

आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत की ओर अग्रसर है। आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान करीब 45 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। इसी बीच संगरुर में भगवंत ने कहा कि जिन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिया उन्हें भी धन्यवाद, जिन्होंने नहीं दिया उन्हें भी धन्यावाद। हमारे लिए पहला मामला बेरोजगारी है। पहले दिन से ही इसे लेकर काम होगा।

भगवंत मान ने कहा कि आपने झाड़ू को वोट देकर अपना फर्ज निभा दिया है। अब फर्ज निभाने की जिम्मेदारी मेरी है।अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद कि उन्होंने शूगर होते हुए भी इतना समय दिया, डॉक्टरों ने मना भी किया था। एक और खुशखबरी देता हूं कि किसी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होगी। भगत सिंह और अंबेडकर की ही फोटो होगी।

केजरीवाल ने किया ट्वीट

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया और कहा कि ‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’