Follow Us:

5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस की अहम बैठक, प्रियंका गांधी के इस्तीफे की चर्चा

डेस्क |

पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आत्ममंथन कर रही है। आज शाम 4 बजे से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है जिसमें तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचने वाले हैं। इस बैठक में हार को लेकर तो विस्तार में चर्चा होगी ही, लेकिन साथ ही साथ कई और विषय पर भी बात हो सकती है।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि अनुमान लगाया जा रहा है इस बैठक में सोनिया गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश करेंगी। अगर सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर इस्तीफे की पेशकश पर आम सहमति बनती है तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे या मुकुल वासनिक को फिलहाल पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष (वर्किंग प्रेसिडेंट) बनाया जा सकता है।

चर्चा इस बात की भी है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इतिहास में अब तक के सबसे बुरे प्रदर्शन के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकती हैं। क्योंकि पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस की हो रही लगातार हार से कांग्रेस नेतृत्व पर लगातार सवालिया निशान उठते रहे हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बैठक से पहले चर्चा इस बात की हो रही है कि संभवत: सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें।