Follow Us:

मंडी में रहस्यमयी धमाकों से सहमे लोग, नहीं पता चल पाई सच्चाई

बीरबल शर्मा |

बीरबल शर्मा, मंडी।

मंडी और आस-पास के इलाकों में सोमवार को हुए रहस्यमीय धमाकों से लोग घबरा उठे। दोपहर बाद चार बजे के लगभग पहला धमाका होते ही खबरची सक्रिय हो गए और सोशल मीडिया पर इस धमाके को लेकर कई तरह की चर्चा छिड़ गई। इसी बीच एक और बड़ा धमाका हो गया। अब धमाके की आवाज मंडी में इतनी थी कि जिसने भी इसे सुना, महसूस किया उसका कहना था कि उसके घर, दफतर या फिर दुकान के दरवाजे खिड़कियां हिल गई, शीशे चटकने की आवाजें निकलने लगी। इसी बीच चर्चा आई कि इन धमाकों की आवाज नेरचौक चैलचौक तक सुनाई दी। फिर संधोल से भी इसी तरह के धमाके के आवाज आने की बात कही गई।

रामनगर के हरविंदर सिंह टाइगर ने बताया कि रामनगर में जोरदार धमाका हुआ मगर पता नहीं चला कहां हुआ। तभी नेरचौक से आए डीसी ऑफिस कार्यालय के कर्मचारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि नेरचौक में भी इसी तरह के धमाके की आवाज सुनाई दी। पार्षद योगराज योगा ने कहा कि धमाका उनके यहां भी जोर से सुनाई दिया। दर्जनों लोगों ने इसकी पुष्टि की मगर यह पता नहीं चल पाया कि यह कहां हुआ। कोई कहे कि सन्यारड़ी में हुआ, तो कोई इसे कांगणी जंगल, कोई नेरचौक, कोई चैलचौक तो कोई संधोल बताए। पूरा दिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा चलती रही मगर इसका खुलासा नहीं हो पाया और यह रहस्य का रहस्य ही रह गया। रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध से भी इसे जोड़ा जाता रहा मगर कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।