( डेस्क ): पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटखड़कलां में शपथ लेंगे। खटखड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां शुरू हैं इसी बीच कांग्रेस ने इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि खटखड़कलां गांव में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पंडाल लगाने के लिए 40 एकड़ फसल को नष्ट किया गया है। कांग्रेस ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकॉउंट से शेयर किया है जिसमें वह जगह दिखाई दे रही है जहां शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है।
वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां होते नजर आ रही है जिसमें गेंहू की कुछ फैसलें कटी हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि श्री भगवंत मान के शपथ समारोह के लिए खटखड़कलां में 40 एकड़ की फसलें नष्ट। खेत में लहलहाते गेहूं की फसलों को काटकर मैदान बना दिया गया।
पंजाब: श्री भगवंत मान के शपथ समारोह के लिए खटखड़कलां में 40 एकड़ की फसलें नष्ट।
खेत मे लहलहाते गेहूं की फसलों को काटकर मैदान बना दिया गया। pic.twitter.com/NN5HPS4P53
— INC TV (@INC_Television) March 14, 2022
भगत सिंह के पैतृक गांव खटखड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 40 एकड़ का पंडाल तैयार किया जा रहा है जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की सम्भावना है। वहीं इस पंडाल में 50 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि कांग्रेस ने अब इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आम आदमी पार्टी पर फसल नष्ट करने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।