Follow Us:

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों की करें पहचान, शिमला में जागरूकता कैंप का आयोजन

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता संरक्षण परिषद शिमला ने कंज्यूमर वाइस नई दिल्ली के सहयोग से  उपभोक्ताओ के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उपभोक्ताओं और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को खाद्य वस्तुओं के पैकेट मे दी जाने वाली जरूरी जानकारी के लिए जागरूक किया गया। वहीं खराब और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पैकेड फूड की बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रमेश गंगोतरा ने बताया कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। और इसी के चलते आज शिमला में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। बाजारों में खाद्य वस्तुओं विशेषकर पैक्ड फूड की भरमार है और ऐसे मे उपभोक्ताओं को खराब व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों की पहचान व पैकिंग लेबल में उपलब्ध जरूरी जानकारीयो के लिए जागरूक किया गया है।

इस कार्यशाला मे मुख्य रूप से खाद्य सामग्री और पैक्ड फूड की लेबल की जानकारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संरक्षण परिषद हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी होनी चाहिए। इन पदार्थों में किस प्रकार लेबल की जानकारी दी जाती है। इस विषय पर आज की कार्यशाला आयोजित की गई है।