Follow Us:

चंबा: डलहौजी-खजियार मार्ग पर गिरा हिमखंड, दो घंटे बंद रही सड़क

पी.चंद |

डलहौजी खजियार मार्ग बुधवार को हिमखंड गिरने से बंद हो गया। आचनाक हिमखंड गिरने से सड़क पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद सड़क को बहाल कर दिया गया जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो पाया।

बता दें कि प्रदेश में लगातार धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बर्फ पिघलने से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।