Follow Us:

लाहौल स्पीति में हिमस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, चालक घायल

पी. चंद |

लाहौल स्पीति के तैलिंग नुल्लाह स्थान पर हिमस्खलन आ गया, जिसकी चपेट में एक कार आ गई। हादसे में चालक घायल हो गया है जिसको कुल्लू भेज दिया गया है। सड़क को खोलने का काम प्रगति पर है। बता दें कि आए दिन प्रदेश में हिमस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।