Follow Us:

सुक्खू ने असंगठित कामगार जिला संयोजक किए नियुक्त

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में निलंबन और नियुक्तियों का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लेबर डिपार्टमेंट के चेयरमैन सुरेंद्र चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के अनुमोदन पर राजेश कुमार ठाकुर को जिला बिलासपुर, विशाल राणा को जिला ऊना का असंगठित कामगार जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।