Follow Us:

मुख्यमंत्री आवास में बिखरा होली का गुलाल, सीएम जयराम ठाकुर ने मनाई होली

पी. चंद |

शिमला: होली के पर्व पर हिमाचल में भी दो साल बाद लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने प्रदेश में जमकर होली मनाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओक ओवर में भी होली का ख़ूब गुलाल उड़ा।

ओक ओवर में नाच गाने के साथ होली का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी साधना ठाकुर सहित होली मनाई। अफसरों से लेकर आम लोगों भी मुख्यमंत्री आवास में जय राम ठाकुर को।होली का गुलाल लगाने पहुँचे।

मुख्यमंत्री जय रामठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की विकट परिस्थितियों से निकलकर दो साल बाद इस तरह होली मनाई जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले साल में भी इसी तरह खुशी से होली मनाई जाए।