Follow Us:

5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता दुबक कर बैठे: CM

डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने अब एक बार कांग्रेस को नकार दिया है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश के कांग्रेस नेता शांत होकर बैठ गए हैं। 10 मार्च के बाद विधानसभा की कार्यवाही में किसी प्रकार कोई रुकावट नहीं आई। बद्दी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र में कांग्रेस नेताओं से अपने कार्यकाल की एक भी योजना बताने को कहा तो कोई भी कांग्रेसी नहीं बता पाया।

भाजपा ने सत्ता में आने के बाद कई योजनाएं शुरू की हैं। अगर कोरोना संकट न होता तो प्रदेश को और आगे ले जाते। अब हालात सुधर रहे हैं और जितना भी संभव होगा प्रदेश का हर संभव विकास किया जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बावजूद पहाड़ पर आप की टोपी असर नहीं करेगी।

भाजपा विधायक दल की बैठक

भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को शाम 7 बजे होगी। इसमें भाजपा राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। बैठक में राज्यसभा के लिए नामांकन से लेकर अन्य कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल तैयार किया जाएगा।