Follow Us:

लिवर से जुड़ी न हो कोई समस्या, तो आज ही डेली लाइफ में इन चीज़ों को शामिल करें

डेस्क |

हम रोजाना जो कुछ भी खाते पीते हैं इसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। शरीर का एक मुख्य अंग है लिवर जो दिन भर के खान पान को पचाने में मदद करता है। इसके साथ लिवर, आंतों के हानिकारक बैक्टीरिया को भी मारता है। लिवर को लेकर माना जाता है कि यह तभी डैमेज होगा जब व्यक्ति अत्यधिक शराब पीता हो, लेकिन आपको बता दें कि मौसम के ज्यादा गर्म होने कारण भी लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए लीवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ चीजें अपने जीवनशैली में जोड़नी होंगी।

  • नियमित रूप से योगाभ्यास: लिवर को स्वस्थ रखना हो तो व्यक्ति को नियमित रूप से कपालभाती, नौकासन, गोमुखासन करना चाहिए। बाबा रामदेव के मुताबिक कपालभाति करने वाले लोग पेट और लिवर की समस्याओं से दूर रहते हैं। इस प्रणायाम को रोजाना दस से पंद्रह मिनट करने से लीवर की समस्या खत्म हो जाती है।
  • एक सेब रोजाना: क्या आपको पता है कि सेब खाने से लिवर हेल्दी रहता है? सेब में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। सेब में पेक्टिन तत्व होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम, कोलेस्ट्रॉल में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकाल कर लिवर को साफ खता है। इसलिए रोज सुबह एक सेब जरूर खाना चाहिए।
  • एक गिलास जूस: चुकंदर का जूस चुकंदर का जूस लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा लिवर के स्वास्थ्य के लिए संतरे का जूस, नींबू का जूस, गाजर का जूस , तरबूज का जूस पीना चाहिए। तरबूज के जूस का नियमित रूप से सेवन सिर्फ लिवर ही नहीं पूरे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • कमजोर लिवर के लक्षण: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर खराब होने के लक्षणों में उल्टी होना, कम भूख लगना, थकावट, दस्त होना, पीलिया, लगातार वजन घटना, शरीर में खुजली होना, एडिमा, पेट में तरल पदार्थ बनना आदि शामिल हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लिवर की सुरक्षा के लिए शराब के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।