Follow Us:

पाकिस्तान में हिंदू लड़की की हत्या, धर्मांतरण का विरोध करने पर मारी गोली

डेस्क |

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, यहां के सुक्कुर जिले में लड़की ने अपहरण का विरोध किया, जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके सिर में गोली मार दी।
18 साल की लड़की के जबरन धर्मांतरण और अपहरण के प्रयास में असफल रहने पर हत्या कर दी गई।

सुक्कुर जिले के SP ने बताया कि लड़की की हत्या के मुख्य आरोपी वाहिद बख्श लशारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लशारी के पास से हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। SP ने बताया कि आरोपी वाहिद बख्श लड़की से शादी करने के लिए उसका अपहरण करना चाहता था।

पाकिस्तान में अक्सर जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते हैं। हालिया वक्त में ये ज्यादा बढ़ गए हैं। अमेरिका में सिंधी फाउंडेशन के मुताबिक, सिंध प्रांत में हर साल करीब 1,000 हिंदू लड़कियों (उम्र 12 से 28 साल के बीच) का अपहरण किया जाता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद मुस्लिमों से शादी करवा दी जाती है।