Follow Us:

अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

डेस्क |

सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश मंगलवार दोपहर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अखिलेश आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद थे। हाल ही में अखिलेश यादव ने यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने करहल सीट से जीत दर्ज की थी। लेकिन उनकी सरकार नहीं बन पाई।

अखिलेश के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुना गया है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव और आजम खान के इस्तीफे के बाद सपा के लोकसभा में तीन सांसद रह गए हैं।

वर्तमान में संभल सीट से सपा के शफीकुर्रहमान बर्क, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और मुरादाबाद लोकसभा सीट से एसटी हसन सांसद हैं। यूपी में हाल ही में विधानसभा चुनाव में सपा दूसरे नंबर पर रही। भाजपा ने 255 सीटें जीती हैं। वहीं, सपा ने 111 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था।