Follow Us:

राजनीति का शिकार न हों कर्मचारी, OPS बहाली भारतीय मजदूर संघ की प्राथमिक्ता: मदन राणा

मृत्युंजय पुरी |

मृत्युंजय पुरी, फतेहपुर।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने बुधवार को फतेहपुर में प्रेस वार्ता कर मजदूरों को आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया। इस मौके पर उन्होंने सीएम द्वारा कर्मचारियों के चुनाव लड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर रही है। ऐसे में कर्मचारी राजनीति का शिकार न हों। पुरानी पेंशन को बहाल करना भारतीय मजदूर संघ की प्राथमिकता है। इस मसले को लेकर सरकार के साथ बैठकर बात की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से राजनीतिक दिवारें तोड़कर आगे आने का आह्वान किया।

मदन राणा ने कहा कि जिन लोगों ने 2003 में अन्य प्रदेशों से पहले केंद्र सरकार से mou साइन किया थे अब बो बोलते हैं कि हम ओपीस लागू करेंगें। जो नेता ये कह रहे हैं कि अगर कर्मचारियों को पेंशन नहीं तो विधायकों और सांसदों को भी पेंशन बंद कर दिए जाएं हमें उन पर विश्वास नहीं है। ये सिर्फ कर्मचारियों का ध्यान भटकाने की बातें हैं।

वहीं, डॉ राजन सुशांत के पेंशन न लेने वाले बयान को उन्होंनें आडंबर करार दिया। उन्होंने कहा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं रहता तो वे अक्सर ऐसी बयानबाजी करते हैं।