Follow Us:

मुख्यमंत्री ने दी UP के CM योगी को बधाई, कहा- नई ऊंचाइयों को छूएगा राज्य

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आने वाले सालों में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। जय राम ठाकुर भी लखनऊ में आयोजित योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

याद रहे कि उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 52 मंत्रियों का साथ शपथ ग्रहण की। इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री और खुद प्रधानमंत्री भी उनके इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।