Follow Us:

आनी पहुंचने पर सीएम ने की कई घोषणाएं, यहां पढ़ें-

पी.चंद |

हिमाचल के सीएम ने राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के लोगों के लिए अहम घोषणाएं की है। कुल्लू के आनी में राज्यत्व दिवस मनाने के लिए पहुंचे जयराम ने प्रदेश की जनता को कई सौगातें देने के साथ साथ शुभकामनाएं भी दी।

सीएम ने की ये घोषणाएं

– सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2016 से अंतरीम राहत

– आनी के 50 बैड वाले क्षेत्रिय अस्पताल को 100 बैड और स्टाफ बढ़ाने का ऐलान

–  सराहन- बाथड़ वाया वासलियो पास जिला रोड बनाने की घोषणा

– 1410 करोड़ की जलोरी पास टनल के निर्माण किया जाएगा।

– HPPWD रेस्ट हाउस आनी में अतिरिक्त 6 कमरों का निर्माण

-निथेर पुलिस चौकी को पर्मानेंट करने का ऐलान

– आनी में HRTC सब-डिपो, 80 लाख का आनी स्टेडियम का ऐलान

-3 करोड़ के ल्हूरी बस स्टैंड , इको-टूरिज्म के तहत 20 लाख के पनेऊ रेस्ट हाउस, 10 लाख में पनेऊ रोड के चौड़े करने का ऐलान