Follow Us:

भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस, प्रदेश भर में लगेंगे 50 हजार बड़े झंडे

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश भाजपा आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर मानने जा रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 कार्यकर्ता प्रति विधानसभा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम अपने आप में एक जनसभा के सामान होगा। भाजपा पूरे प्रदेश में लगभग 50000 बड़े झंडे लगाने जा रही है। झंडे का साइज 10 फूट होगा।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे संबोधित करेंगे। इस संबोधन को सभी कार्यकर्ता टेलीविजन या एलईडी पर कार्यक्रम स्थल पर सुनेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का सुभारंभ करेगी और सभी कार्यकर्ता भाजपा की पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

प्रभावी कार्यक्रम रहेगा स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है, इस दिन को हम सब भव्य रूप में मनाएंगे। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचालन होगा। भाजपा का स्थापना दिवस एक प्रभावी कार्यक्रम रहने वाला है।