Follow Us:

कैंसर का इलाज करने वाले धर्मशाला के यशी धोडेन सहित 2 को मिला ‘पद्मश्री’

समाचार फर्स्ट |

धर्मशाला की दो हस्तियों को पद्मश्री से नवाज़ा गया है। इनमें तिब्बती औषधि चिकित्सा से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने वाले बौद्ध चिकित्सक 90 वर्षीय डॉ यशी धोडेन और वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के निदेशक रहे धर्मशाला निवासी विक्रम चंद ठाकुर शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गरीबों की सेवा, नि:शुल्क विद्यालयों की स्थापना और जनजातीय कला को लोकप्रियता दिलाने जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 73 शख्सियतों को पद्मश्री सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार इस बार इन पुरस्कारों को प्राप्त करने के लिए 15 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। इस बार तीन लोगों को पदम विभूषण, नौ लोगों को पदम भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।