Follow Us:

रविवार को सजेगा सरकार का 25वां जनमंच, सरकार की और से नेताओं की ड्यूटियां तय

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश में तीन अप्रैल को जनमंच होने जा रहा है। जयराम सरकार का यह 25वां जनमंच होगा। सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी मंत्रियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जिला हमीरपुर के सुजानपुर, विस उपाध्यक्ष हंसराज लाहौल-स्पीति जिले के काजा, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह शिमला, शहरी विकास मंत्री बिलासपुर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा जिला कुल्लू के भोरंज, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर जिला कांगड़ा के इंदौरा, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह जिला मंडी के जोगिंद्रनगर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल जिला चंबा के डल्हौजी, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर के कल्पा, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला सोलन के अर्की और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग जिला सिरमौर के नाहन में जनमंच के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

इससे पहले हिमाचल में 21 जनवरी, 2022 को जनमंच हुआ था। जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में लोगों की समस्याएं सुनी गई थीं।