Follow Us:

3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मियों को मिलेगा उच्च वेतनमान, राइडर हुआ खत्म

पी. चंद |

सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को उच्च वेतनमान मिलेगा। जेओआईटी को भी दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से पीटरहॉफ में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में सीएम जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से पीटरहॉफ में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की गयी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को उच्च वेतनमान मिलेगा।

इसके साथ ही राइडर खत्म हो जाएगा। इसके अलावा सभी विभागों में लगे जेओआईटी को भी दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा। कर्मचारी ही सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हैं। उनके सभी बड़े मसले इसके साथ हल हो गए हैं।