Follow Us:

उत्तराखंड की महिला ने राहुल गांधी के नाम की सारी संपत्ति, विचारों से हैं प्रभावित…

डेस्क |

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरते हैं। उनकी विचारधारा और उनके विजन से प्रेरित होकर उत्तराखंड की एक बुजुर्ग महिला ने अपने प्रोपर्टी को उनके नाम कर दिया है। 78 साल की ये महिला पुष्पा मुन्जियाल उत्तराखंड की देहरादून की रहने वाली हैं और इन्होंने 50 लाख संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी उनके नाम किया है।

उन्होंने सभी लीगल फॉर्मेलिटीज़ पूरी करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। महिला का कहना है कि वे राहुल गांदी के विचारों से काफी प्रभावति हैं इसलिए वे अपने संपत्ति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। इस संपत्ति के वक्त एक फोटो भी उन्होंने खिंचवाया है जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला भी उक्त महिला के साथ नज़र आ रहे हैं।

इस मामले में महानगर के अध्यक्ष ने कहा कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश कि लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे, इंदिरा गांदी हो या राजीव गांधी… देश की एकता और अंखडता के लिए सबने अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।