Follow Us:

सीएम ने सुलह विस को दी करोड़ों की सौगात, कई परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास किए

मृत्युंजय पुरी |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुलह विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। यहां पर सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद किशन कपूर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुलह विस के नागनी में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नागनी में एक ही जगह पर करोड़ों रुपये की निर्मित और प्रस्तावित लगभग पचास विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री जैसे ही सुलह पहुंचे उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अभी कुछ समय के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि इससे पहले दो बार यह कार्यक्रम रद्द हो चुका है, इसलिए अबकि बार सभी कार्यकर्ता चाह रहे थे कि यह कार्यक्रम आयोजित हो जाए और आज कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं को उम्मीदें हैं कि विधानसभा सुलह के लिए मुख्यमंत्री कुछ और भी सौगातें दे जाएंगे।