Follow Us:

शिमला: सौदान सिंह ने त्रिदेव और बूथ अध्यक्षों के घर जाकर लगाई उनके नाम की पट्टिकाएं

पी.चंद |

6 अप्रैल से शुरू हुए भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज शिमला के कृष्णा नगर में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने त्रिदेव और बूथ अध्यक्षों के घर में जाकर उनके नाम की पट्टिकाएं लगाई और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज महा जनसंपर्क अभियान का तीसरा दिन है और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुद घर घर जाकर त्रिदेव के नाम की पट्टिकाएं लगा रहे हैं जो कि कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा की बात है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार और संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है। हिमाचल में पार्टी फिर से सरकार बनाएगी तीसरे विकल्प के लिए प्रदेश में न पहले कोई स्थान था और न ही आगे होगा।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला में एक रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें 15000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्की में बूथ की बैठक में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।नड्डा के दौरे को लेकर पार्टी ने सभी तैयारियां कर ली है।