Follow Us:

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के सर्वे में अनुराग रहे सबसे चर्चित सांसद

समाचार फर्स्ट |

लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को एक सर्वे में सर्वश्रेष्ठ चर्चित सांसद के रूप में चुना गया है। ये सर्वे फेम इंडिया-एशिया पोस्‍ट ने संयुक्त रूप से किया। इस सर्वे में कई पैरामीटर रखे गए थे जिनके आधार पर कुछ सांसद चुने गए। वहीं, चर्चित सांसद चुने जाने पर बधाईयों का तांता भी अनुराग ठाकुर को जारी है।

इस सर्वे के लिए फेम इंडिया एशिया पोस्ट ने 25 केटेगरी रखी थी। इन 25 केटेगरी में से 8 मुख्य बिंदुओं पर कार्य किया गया। ये 8 प्रमुख बिंदु थे जिनमें सदन में उपस्थिति बहस में भागीदारी, जनता के हित में प्रश्न उठाने, लोकतंत्र की मजबूती के लिए निजी विधेयक लाने, क्षेत्र की जनता के लिए सुलभता-मददगार और लोकप्रियता छवि को प्रमुख। इन कैटेगरी में अनुराग भी शामिल हैं।

उधर, सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने पर बीजेपी में भी खुशी की लहर है। विधायक नरेंद्र ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी , प्रदेश बीजेपी सचिव विजय पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की।