Follow Us:

पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, डिस्प्ले और प्रोफाइल फोटोज़ हटाई

मृत्युंजय पुरी |

देश में साइबर क्राइम आए दिन बढ़ता जा रहा है। बेशक सरकारें और साइबर सेल इस क्राइम को रोकने के दावे कर लें। लेकिन आए दिन साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं। अब इन साइबर क्राइम करने वालों का निशाना राजनीतिक दल भी बन गए हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है।

आए दिन किसी न किसी बड़े और चर्चित ट्विटर हैंडल को अपना शिकार बनाया जा रहा है। आज सुबह 11 बजे के करीब पंजाब ट्विटर का आधिकारिक अकाउंट हैक हो जाने से पार्टी में हड़कंप मच गया। हैकर्स ने अकाउंट हैक करने के बाद डिस्प्ले और प्रोफाइल फोटोज हटा दीं और वहां पर एक ट्रेडिंग वेबसाइट का लिंक पिन कर दिया। राहत की बात ये है कि इसे कुछ ही देर में रिस्टोर कर लिया गया।