Follow Us:

हिमाचल: फंदे पर झूलता मिला 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव, दो महीने पहले हुई थी शादी

डेस्क |

डेस्क।

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं में एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला घुमारवीं पुलिस थाना के तहत आती ग्राम पंचायत औहर का है। यहां 20 वर्षीय प्रियंका देवा की शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। नवविवाहिता ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका देवी के दो महीने पहले अजय शर्मा के साथ शादी हुई थी। घर पर केवल अजय शर्मा, उनकी माता और पत्नी ही रहते थे। लेकिन जब यह घटना हुई उस समय घर पर महिला प्रियंका अकेली ही मौजूद थी। महिला का पति घर से बाहर था। इस दौरान महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। वहीं, घटना के बाद महिला के मायके पक्ष वाले भी पहुंचे जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है।