Follow Us:

हिमाचल में बिखरने लगी ‘झाड़ू’ की तीलियां, 5 और पदाधिकारियों ने थामा BJP का दामन

पी.चंद |

पी.चंद, शिमला।

हिमाचल में आम आदमी पार्टी के ‘झाड़ू’ चलने से पहले ही झाड़ू तीलियां बिखरने शुरू हो गई हैं। हिमाचल में केजरीवाल की धमाकेदार शुरूआत से पहले ही BJP ने एक बार फिर बड़ी सेंध लगाई है। AAP के 3 महिला पदाधिकारियों समेत 5 लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल हुए AAP पदाधिकारियों में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके. त्यागी और AAP के सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार शामिल है।

AAP के इन पांचों पदाधिकारियों को आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विधिवत रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और खासकर हाल ही में AAP से बीजेपी में शामिल हुए अनूप केसरी, सतीश ठाकुर उपस्थित रहे। BJP का दावा है कि हिमाचल AAP के ये सभी पदाधिकारी अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से नाराज होकर BJP में शामिल हुए हैं।