Follow Us:

आम खाने से शरीर को मिलते हैं कई लाभ, बच्चे के सही विकास में मिलेगी मदद

डेस्क |

गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा आम के फल का सेवन करने के उत्सुक होते हैं। बच्चे हों या बड़े सभी को आम का फल काफी भाता है। इसी लिए सभी के घरों में बड़े चाव के साथ आम खाए जाते हैं। गर्मियों के दिनों में इस आम के क्या फायदे होते हैं आइये जानते हैं….

  • तुरंत एनर्जी मिलती है- बच्चों में एनर्जी की कमी होने से वो जल्दी थकते हैं। ऐसे में आम उन्हें तुरंत एनर्जी देता हैष एनर्जी की कमी होने पर मांसपेशियों और और हड्डियों के विकास में रुकावट आ सकती है। आम में बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी सभी विटामिन्स और मिनरल्स होते है।
  • दिमाग और हड्डियों के विकास- आम खाने से बच्चों के दिमाग और हड्डियों का विकास होता है। आम में ऐसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जिनसे दिमाग और हड्डियों तेजी से विकास करती हैं। आम में कैल्शियम और बेटा कैरोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा आम में पाया जाने वाला विटामिन ए भी हड्डियों को मजबूत रखता है। आम खाने से बच्चो की मेमोरी भी तेज होती है। आम में पाया जाने वाला विटामिन बी और विटामिन ई दिमाग की तेज करता है।
  • आंखों और हार्ट के लिए फायदेमंद- हार्ट और आंखों के लिए आम बहुत फायदेमंद फल है। आम में विटामिन ए होता है, जो कि आंखो की रोशनी बढ़ाता है। आम के बायोकेमिकल्स आंखों को सन डैमेज से भी बचाते हैं। वहीं हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए भा आम बहुत जरूरी है। आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है, जिससे रक्तचाप भी बेहतर रहता है।
  • इम्यूनिटी बूस्ट करता है- आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको आम जरूर देना चाहिए। आम किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। आम में विटामिन ई और विटामिन बी 6 होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

आम को फ्रिज से बाहर रखें…

एक रिपोर्ट के मुताबिक आम और बाकी दूसरे गूदेदार फलों को रूम टेंपरेटर पर ही रखना अच्छा होता है। अगर आप आम को फ्रिज से नॉर्मल टेंपरेचर पर रखते हैं तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं और ये हेल्थ को कई फायदे पहुंचाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम के अलावा दूसरे ट्रॉपिकल फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये फल ठंड के प्रति संवेदनशील होते हैं।