Follow Us:

हिमाचल: तुनुहट्टी के पास खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत 2 महिलाएं घायल

डेस्क |

कांगड़ा-चंबा सीमा पर तुनुहट्टी के पास कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। हादसा बुधवार सुबह पांच बजे के करीब पेश आया है। हादसे के समय कार में दो पुरुष और दो महिलाओं समेत कुल चार लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे। इस दौरान तुनुहट्टी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं हैं जिनको उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग जिला चंबा के तीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।