Follow Us:

चंबा: सेब के बगीचे में लगी आग, 300 पेड़ जलकर राख

पी. चंद |

इन दिनों बारिश और बर्फबारी नहीं होने से आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चंबा के तीसा के कियाणी गांव में आग लगने से एक सेब का बगीचा जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक इस बगीचे में लगभग 300 सेब के पेड़ जलकर राख हो गए हैं। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

अचानक सेब के बगीचे में आग लगने से बगीचा पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। वहीं,  पीड़ित परिवार इस आगजनी से सदमें में है और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।