Follow Us:

मंहगाई की मार से आम जनता त्रस्त, रसोई चलाना हुआ मुश्किल: महिला कांग्रेस

पी. चंद |

पी. चंद। देश प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2014 में रसोई गैस की कीमतें साढ़े चार सौ रुपए भाजपा को मंहगा लगता था लेकिन आज 1 हज़ार सस्ता लग रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ साथ खाद्य तेल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है। महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला में बताया कि मंहगाई आसमान छू रही हैं। खाने पीने की चीजों के अलावा कपड़े जूते रोजमर्रा की हर चीज मंहगी हो रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ रहा है। भुखमरी में देश बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी पीछे चला गया है। केन्द्र और प्रदेश सरकार का मंहगाई पर कोई नियन्त्रण नहीं है। आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है।