Follow Us:

RS बाली को बनाया इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का संयोजक, ये सदस्य रहेंगे शामिल

|

डेस्क। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में 2022 के चुनाव से पहले बड़े फेरबदल किए गए हैं। इसमें कई नेताओं को अलग अलग विभाग की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी कड़ी में AICC के सचिव आरएस बाली को भी कांग्रेस ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही इस कमेटी में राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिरुद्ध सिंह भी रहेंगे।

इसी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ नेता धनीराम शांडिल, विधायक आशीष बुटेल और रोहित ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में संगठनों के सुझाव भी लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें… सुक्खू होंगे कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, हिमाचल का जिम्मा संभालेंगी प्रतिभा सिंह