Follow Us:

28 राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ मंडी की जोई ठाकुर बनी मिस इंडिया कॉन्टिनेंट

बीरबल शर्मा |

मंडी जिला से संबंध रखने वाली जोई ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश सहित जिला मंडी का नाम रोशन किया है। जोई ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया कांटिनेंट 2022 का खिताब अपने नाम किया है। 7 दिनों तक न्यू दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया कॉन्टिनेंट प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें ट्रेडिशनल राउंड, टैलेंट राउंड , इंट्रोडक्शन राउंड सवाल-जवाब राउंड हुए जिसमें मंडी की जोई ठाकुर ने बहेतर पर्दशन कर मिस इंडिया कॉन्टिनेंट 2022 के खिताब को अपने नाम किया।

वहीं, जोई ठाकुर के खिताब जीतने के बाद उनके पैतृक गांव कोटली सहित पूरे मंडी जिला में खुशी की लहर है। जोई ठाकुर ने बताया कि उनका बचपन से ही मॉडलिंग का सपना था जिसे साकार करने में उनके परिजनों ने उनका भरपूर सहयोग किया।बता दें कि इससे पहले जोई ठाकुर मिस हिमालय 2021 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।