Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर और आयुष्मान योजना से मरीज़ों को मिल रहा लाभ

डेस्क |

डेस्क। आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के लाभार्थी फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की विश्वस्तरीय सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठा रहे हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा जो कि प्रदेश पहला एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल है। किसी अस्पताल को यह प्रमाण उसकी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं और उम्दा तकनीक के लिए दिया जाता है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के निदेशक अमन सोलोमन ने कहा कि किसी भी निजी अस्पताल में एक गरीब व्यक्ति अपना उपचार करवाने में असमर्थ होता है, लेकिन फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी कार्डियोलॉजी (ह्रदय रोग) व ऑर्थो विभाग में अपना उपचार करवा रहा है और वो भी बिलकुल निःशुल्क।