Follow Us:

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस एक्टिव!, 3 फरवरी को शिमला में होगी बैठक

समाचार फर्स्ट |

विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अभी से लोकसभा चुनावों में कंसंट्रेट कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आगामी 3 फरवरी को एक बैठक करने जा रही है। बैठक राजीव भवन शिमला में 11 बजे होनी है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, ओबजर्वर, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा लेंगे।

बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नादौन विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा जयराम सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं पर कांग्रेस रिव्यू कर सकती है।