Follow Us:

आगामी चुनाव में कांग्रेस मुक्त होगा पच्छाद, भाजपा सह-प्रभारी का मिशन रिपीट का दावा

पी. चंद |

पी. चंद। आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनज़र भाजपा ने अभी से ही सभी क्षेत्रों के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन सिरमौर के पच्छाद में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पच्छाद में समग्र विकास हो रहा है और इस क्षेत्र के लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है। यह हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयास के बिना संभव नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा में भाजपा जिस तरह आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि हम कांग्रेस मुक्त पच्छाद की ओर बढ़ रहे हैं। आगामी आम चुनाव में हम इस सीट को रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे। पच्छाद के लोगों को इस निर्वाचन क्षेत्र से राज्य का नेतृत्व करने वाला नेतृत्व मिला है यह सौभाग्य की बात है, क्योंकि सुरेश कश्यप स्वयं यहां से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी।

‘हाटी समुदाय को मिलेगा उनका हक’

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को केंद्र जल्द पूरा करेगा। हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसी मुद्दे पर दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और केंद्र ने इस दिशा में “सकारात्मक” प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि यह समुदाय 154 पंचायतों में फैला हुआ है और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 2.5 लाख थी, जो अब बढ़कर लगभग 3 लाख हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र जल्द ही संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए अध्यादेश जारी करेगा या विधेयक लाएगा।