Follow Us:

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने बदले 49 HAS और एक IAS

|

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जयराम सरकार ने एक साथ 49 HAS और एक IAS अधिकारी के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं छह एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये सब इस बीच हुआ है जब सरकार ने पूरे प्रदेश में तबादलों पर बैन लगा दिया है।

जारी आदेशों के मुताबिक एसडीएम चंबा आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को एसडीएम कांगड़ा तैनात किया गया है। वहीं, एडीएम पूह रहे अश्वनी कुमार को मंडी में एडीएम के पद पर तैनाती दी गई है।