Follow Us:

मिशन-2019 में जुटी कांग्रेस, सांसदों से मांगेगी हिसाब

पी. चंद, शिमला |

राजस्थान से संजीवनी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस फॉर्म में लौट रही है। राजस्थान उपचुनाव में बीजेपी का सफाया करने के बाद कांग्रेस में सकारात्मक ऊर्जा बहने लगी है। प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अभी कमर कस ली है। 

लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने हिमाचल में "जबाब दे सांसद, हिसाब दे सांसद" अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की बैठक राजीव भवन शिमला में आयोजित की जा रही है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, ओबजर्वर, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा ले रहे है।

बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नादौन विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे है। बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ भीतर घात करने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही हो इस पर भी चर्चा हो रही है।