Follow Us:

चंबा: आग लगने से 3 घर जलकर राख, अंदर सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जली

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में अग्निकांड की घटना पेश आई है। यहां होली तहसील के क्वारसी पंचायत के हिलंग गांव में रविवार देर रात को तीन मकान आग की भेंट चढ़ गए…

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में अग्निकांड की घटना पेश आई है। यहां होली तहसील के क्वारसी पंचायत के हिलंग गांव में रविवार देर रात को तीन मकान आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सीता देवी पत्नी महंत राम के तौर पर हुई है। आग लगने के बाद आस-पास के लोगों ने कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार हिलंग गांव में रविवार देर रात को तीन मकानों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बूझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते तीनों घर जलकर राख हो गए। वहीं, इस अग्निकांड में मकान के अंदर सो रही एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग लगने की इस घटना में पीड़ित परिवारों का लाखों का नुकासन हुआ है।

वहीं, एडीएम संजय कुमार धीमान ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन तैयार करने और सहायता राशी देने के लिए टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।