Follow Us:

कुल्लू: ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख

गौरव |

कुल्लू के पतलीकूहल के पास एक ढाबे में आग लग गई जिसमें करीब दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिलेंडर लीक होने से पेश आई और एकाएक आग भड़क गई। हालांकि इस घटना में किसी का जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन, ढाबा और मकान मालिक को संपत्ति का नुकसान हुआ है। 

दमकल विभाग और स्थानी लोगों की मदद से अन्य दुकानों को जलने से बचाया जा सका है। जानकारी के अनुसार मकान मालिक विजय कुमार बताया जा रहा है जबकि ढाबा गणेश कुमार शर्मा का था। जिन्हें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस ने भी घटनास्थल पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।