Follow Us:

भगवंत मान ने पैर छूकर लिया केजरीवाल से आशीर्वाद, 16 मार्च को लेंगे शपथ

|

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली हैं और जल्द ही पार्टी यहां सरकार बनाने जा रही है। इसी कड़ी में आज पार्टी के सीएम भगवंत मान दिल्ली में बैठक के लिए गए थे। दिल्ली में भगवंत मान ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे उन्होंने उनसे भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक के दौरान मंत्रिमंडल सहित कई मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है। से लौटते ही भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां सीएम पद की शपथ लेंगे।

दिल्ली निकलते वक़्त भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक ने नया पंजाब बनाने में अपना योगदान दिया है। हम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह के खरे उतरेंगे। हमें पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की इज्जत करनी होगी। अपना काम करवाने के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वाले बुजुर्गों का सम्मान करना होगा।