चुनाव 2022

पीएम के रोड शो के पलटवार में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, मत्था टेक मांगा जीत का आर्शीवाद

यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार का अंतिम दिन शनिवार को है। इससे पहले बनारस में शक्ति प्रदर्शन का मौका था। पहले पीएम मोदी ने रोडशो किया और प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी जनसभा में उतरे। उसके बाद देर शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रोड-शो से अपनी ताकत का एहसास कराया। रोडशो के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार भी पहुंचे और दर्शन पूजन किया।

प्रशासन की तरफ से रोडशो का रूट बदलने और चार की बजाय केवल दो घंटे का समय देने के कारण रोडशो करीब डेढ़ किलोमीटर तक ही सिमटा दिया गया था। इस दौरान सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा। मोदी के रोडशो की तरह ही अखिलेश के रोडशो में भी तरह तरह के नारे लगते रहे।

सबसे ज्यादा आकर्षित काशी में कमाल होगा नारे ने किया। इसके अलावा काशी में लहर बड़ी करारी है, साइकिल सब पर भारी है। जनता ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार के बस ‘दिन है बचे ‘चार’, सिर्फ छह दिन शेष, दस मार्च को आ रहे हैं अखिलेश। आदि नारे लगते रहे।

अखिलेश तय समय के अनुसार रात आठ बजे कार से रथयात्रा पर पहुंचे और वहां से अपने बस की छत पर सवार हो गए। उनका रोड-शो रथयात्रा, लक्सा से होते हुए गोदौलिया की तरफ बढ़ा तो फूलों की बारिश के साथ कई छतों से आतिशबाजी भी होती रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तीर-धनुष और त्रिशूल के साथ डमरू भी भेंट किया।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

17 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

17 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

17 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

17 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

17 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

23 hours ago