चुनाव 2022

‘यूपी-उत्तराखंड की तरह हिमाचल भी फतह करेगी भाजपा, कांग्रेस और AAP की जब्त होगी जमानत’

डेस्क। कांगड़ा के नगरोटा बगवां पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस और आप पर निशाना साधा। हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनाव का हवाला देते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें 387 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हुई। आम आदमी पार्टी ने 377 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी साफ हो गई। उत्तरांखड में कांग्रेस के हाल तो सभी को पता चले लेकिन आम आदमी पार्टी की 68 सीटों में बत्ती गुल हो गई।

उन्होंने कहा कि अब चुनाव में वोट देने का पैटर्न बदल गया है। नई पीढ़ी नए पैटर्न के साथ वोट कर रही है। यही वजह है कि यूपी और उत्तराखंड में पहली बार किसी सरकार ने मिशन रिपीट किया है। मोदी जी की ताकत और योगी के तप का नतीजा है कि यूपी में सदियों पुराना मिथक टूट गया। 5 राज्यों से 4 राज्यों में जीत दर्ज की है और अब हिमाचल की बारी है। यहां भी डबल इंजन की सरकार दोबारा रिपीटो होगी।

कांग्रेस ने जनता का हक़ छीना

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ने लोगों के हक को छीना है। जब से 2014 में मोदी की सरकार बनी है तब से भाजपा ने हिमाचल को सिर्फ दिया ही है कुछ लिया नहीं। 1987 से लेकर आज तक कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों का हक़ छीना है। उस वक्त धूमल और शांता ने नहीं कहा लेकिन मोदी ने खुद ही यहां 90:10 का रेशो लागू कर दिया। कांग्रेस ने सिर्फ देश को बांटने का काम किया है। हमारी सरकार राष्ट्रवाद और विकास वाद से जुड़ी सरकार। ये जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार है।

Manish Koul

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago