चुनाव 2022

विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगना सरकार की नाकामी: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग समीति के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला स्थित शीतकालीन विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर खालिस्तान के झंडे लगना सरकार की नाकामी है। प्रदेश में कानून और व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि जयराम सरकार प्रशासनिक रूप से पूरी तरह असक्षम है। सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए समयबद्ध तरीके से आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजे।

बकौल सुक्खू ने कहा कि सवाल यह भी उठता है कि विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई, क्या पुलिस मुस्तैद नहीं थी। झंडे लगाने वाले विधानसभा परिसर तक पहुंच गए और सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी, इसे क्या समझा जाए। खालिस्तान समर्थकों की धमकी के बावजूद सरकार का चैन की नींद सोए रहना उसकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

सुक्खू ने कहा कि इससे यही प्रतीत होता है कि हिमाचल में अब तक कि सबसे कमजोर सरकार है। जो सरकार प्रदेश की रक्षा न कर सके, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं। सुरक्षा व्यवस्था में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

पेपर लीक पर कसा तंज, मैं ही चोर और मैं ही कोतवाल

सुखविंदर सुक्खू ने पुलिस भर्ती के पेपर लीक पर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थिति “मैं ही चोर और मैं ही कोतवाल” वाली है। यह पेपर पुलिस के पास से लीक हुआ और अब उसकी जांच भी पुलिस ही करेगी। इससे साफ हो गया है कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार का कण-कण भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। पेपर लीक की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी होगा। इस मामले में संलिप्त बड़े लोग भी बेनकाब होंगे।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

25 mins ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

30 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

47 mins ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

51 mins ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

3 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

4 hours ago