चुनाव 2022

UP चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों के कर्ज माफी समेत किए कई बड़े वादे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया। अपने इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने उन्नति विधान नाम दिया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दावा किया है कि सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और ये सब कार्य सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर होंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने बिजली बिल आधे करने का भा ऐलान किया है।

  • ये हैं कांग्रेस के मुख्य वादे-
  • सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा
  • बकाया बिजली माफ होगा
  • COVID प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये
  • किसी भी बीमारी के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता
  • गाय का गोबर 2 रुपये किलो खरीदा जाएगा
  • किसानों से 2500 रुपये में गेहूं और धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा
  • 20 लाख सरकारी नौकरियां
  • 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे
  • आवारा पशु से नुकसान होने पर 3 हजार का मुआवजा
  • ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे
  • कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा
  • शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे
  • कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
  • पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट
  • पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे
  • दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन
  • महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे
Samachar First

Recent Posts

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

3 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

14 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

42 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

59 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago