Follow Us:

दिल्ली से क्या संदेश लेकर शिमला पहुंचे राजीव शुक्ला, बढ़ी कांग्रेस नेताओं की धुकधुकी

पी. चंद |

शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला देर रात शिमला पहुंच गए हैं। शुक्ला ने कहा है कि हिमाचल में बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। किसी चेहरे के साथ चुनाव में उतरने के सवाल को शुक्ला ने नकार दिया।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की तरह ही उत्तराखंड का हवाला देकर हिमाचल में आम आदमी पार्टी के वजूद को नकार दिया। राजीव शुक्ला शिमला नगर निगम चुनाव से पहले पार्टी के संगठन और चुनाव की रणनीति का खाका तैयार करने शिमला पहुंचे हैं।

आज कांग्रेस पार्टी संगठन, शीर्ष नेताओं और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के नेताओं के साथ शिमला में बैठकें आयोजित की जाएंगी।