Follow Us:

हिमाचल कांग्रेस के नेता दिल्ली तलब, सोनिया गांधी से होगी मुलाकात

पी. चंद |

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के 12 बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है।

इन नेताओं से सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बैठक करेंगी। दिल्ली जाने वाले नेताओं में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, AICC सचिव आरएस बाली, विप्लव ठाकुर और कुलदीप कुमार, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रामलाल ठाकुर, डॉ. धनी राम शांडिल, आशा कुमारी और हर्षवर्धन चौहान शामिल हैं।