चुनाव 2022

विश्वास का दावा: ‘केजरीवाल खालिस्तानी समर्थक, पंजाब सीएम या आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा’

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 दिन बाद मतदान होना है। इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल जैसी मुख्य पार्टियां पूरे दम-खम से मैदान में हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तानी समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

कुमार विश्वास ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनसे साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो पंजाब राज्य का सीएम बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनेगा।

पूर्व आप नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago